कैम्पस अपडेट:कैंप आई डोनेट फॉर फर्स्ट टाइम

जालंधर| लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन के एनएसएस, रेड रिबन क्लब और एनसीसी विभाग ने एनजीओ पहल के सहयोग से पूर्व सांसद बलबीर सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया। यह कैंप केसीएल गवर्निंग काउंसिल की प्रेसिडेंट बलबीर कौर के कुशल मार्गदर्शन में लगाया गया। एनजीओ पहल की ओर से प्रेसिडेंट हरविंदर कौर, सेक्रेटरी जेपी सिंह, एडवोकेट नवजोत कौर, बिपन और प्रदीप उपस्थित रहे। डॉ. अंश ने सपोर्टिंग स्टाफ के साथ मिलकर शिविर का संचालन सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से किया। कॉलेज के टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपने संबोधन में अध्यक्षा बलबीर कौर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, जो समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारियों को दर्शाता है। प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने स्व. बलबीर सिंह की प्रेरणादायक शख्सियत और महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर भी जोर दिया। कैंप के सफल आयोजन के लिए एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) रूपाली राजदान, मनजीत कौर तथा एनएसएस अधिकारी आत्मा सिंह, डॉ. सरबजीत कौर और रितु राय की सराहना की गई। इस अवसर पर “आई डोनेट फॉर फर्स्ट टाइम” के पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *