अमृतसर | 3 दिवसीय द सेक्रेड अमृतसर महोत्सव के अंतिम दिन किला गोबिंदगढ़ में गायक कैलाश खेर ने हजारों दर्शकों पर अपने गीतों का जादू बिखेकर 2 घंटे तक खूब झुमाया। खेर ने जैसे ही प्रीत की लत मोहे ऐसे लागी… गाना गाया तो कुर्सियों पर बैठे दर्शक भी हाथों को ऊपर उठा मतवारे होकर नाचने लगे। लोगों ने बताया कि लंबे समय के बाद अमृतसर ने ऐसी पवित्र गायकी का आनंद उठाया।


