रायगढ़| कलेक्टोरेट सभागार में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राहत कैशलेस उपचार योजना और राहवीर योजना पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सत्र में गोल्डन ऑवर के दौरान कैशलेस इलाज की प्रक्रिया, डिजिटल कार्यप्रणाली तथा दुर्घटना डेटा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि समय पर उपचार से गंभीर घायलों की जान बचाई जा सकती है।


