कॉन्स्टेबल भर्ती मामले में कांग्रेस हुई हमलावर:भाजपा पर लगाया अधिकारियों को बचाने का आरोप, अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव कॉन्स्टेबल भर्ती में लगातार गड़बड़िया सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार को इस मामले में प्रेसवार्ता कर सरकार पर मुख्य आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा और ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में घोटाला हुआ है। दोनों ने अंडर हाइट को भर्ती में शामिल करने से लेकर नेशनल गेम्स के फर्जी डिग्री और अंकों में छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच में जुटे लालबाग टीआई नवरतन कश्यप ने बताया कि जांच जारी है। अब छह लोगों के खिलाफ मामला किया गया है। इसमें चार आरक्षक और दो टेक्निकल टीम के लोग शामिल हैं। वहीं समिति की इंटरनल पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर महिला आरक्षक पुष्पा चंद्रवंशी, परिधि निषाद, आरक्षक धर्मराज मरकाम, आरक्षक योगेश कुमार धुर्वे, और टेक्निकल टीम से नुतेश्वरी धुर्वे ,पवन कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *