कॉफी प्वाइंट पर युवक-युवती को अज्ञात लोगों ने पीटा:लहूलुहान हालत में सड़क किनारे छोड़ भागे, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

कोरबा में एक युवक और युवती के साथ अज्ञात लोगों ने बेरहमी से मारपीट की है। घटना के बाद दोनों को लहूलुहान हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया। दोनों की हालात काफी गंभीर है, उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर स्थित कॉफी प्वाइंट पर गए थे जहां अज्ञात लोगों ने मारपीट की। घटना के बाद पिकनिक मनाने आए लोगों ने घायल अवस्था में देखा तो इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला मेडिकल में तैनात सुरक्षा कर्मी संजीवनी नायर, जो अपने परिवार के साथ वहां मौजूद थीं, उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ित बेहोशी की हालत में थे। उनके सिर, आंख और हाथों में गंभीर चोटें आई थीं। डायल 112 की मदद से दोनों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घायल युवक की पहचान विनय यादव के रूप में की, जो नराइबोध का निवासी है। उसके भाई सुभाष को फोन पर सूचना दी गई। पीड़ित के भाई ने बताया कि विनय किसी युवती के साथ स्कूटी से घूमने गया था। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान के मुताबिक, पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉफी प्वाइंट वन विभाग द्वारा विकसित एक पर्यटन स्थल है, जहां आमतौर पर लोग पिकनिक मनाने आते हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *