जशपुरनगर | कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 22 मार्च तक फॉर्म जमा होंगे। जबकि एग्जाम फीस 23 मार्च तक जमा होगी। परीक्षा 8 मई से 1 जून के बीच आयोजित की जाएगी।इसे लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सूचना जारी की गई है। देश के केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत अन्य संस्थानों में संचालित यूजी पाठ्यक्रमों में इस परीक्षा के माध्यम प्रवेश होगा। सीयूईटी यूजी 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें हिंदी, इंग्लिश, बंगाली, गुजराती, मलयालम, मराठी समेत अन्य भाषा शामिल है। इसी तरह परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। आवेदन में त्रुटि सुधार 24 मार्च से 26 मार्च तक किए जा सकेंगे।


