कॉमेडी के साथ फिल्म में है, सामाजिक संदेश, लोगों को आएगी पसंद : संजय मिश्रा

एक्शा एंटरटेनमेंट की हिंदी फिल्म “दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी” की विशेष स्क्रीनिंग मंगलवार को पीजेपी सिनेमा, मॉल ऑफ रांची में हुई। इस मौके पर फिल्म के मुख्य अभिनेता संजय मिश्रा समेत पूरी कास्ट व क्रू की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने फिल्म का गर्मजोशी से स्वागत किया। कलाकारों का तालियों के साथ अभिनंदन किया। इस अवसर पर संजय मिश्रा ने कहा कि “इस फिल्म ने मेरी दूसरी शादी करा दी,” जिस पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर है, पारिवारिक है, दर्शकों को यह पसंद आयेगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी देती है। रांची जैसे शहर में इस तरह की विशेष स्क्रीनिंग होना गर्व की बात है। यहां के दर्शकों का प्यार हमेशा याद रहेगा। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने दर्शकों से बातचीत की, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए। वहीं, फिल्म के निर्माता एकांश बच्चन और हर्षा बच्चन ने बताया कि “दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी” एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जो अपनी अनोखी कहानी, भावनात्मक गहराई और सहज हास्य के कारण दर्शकों के दिलों को छूने वाली है। दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी का निर्देशन सिद्धांत राज सिंह ने किया है। एकांश बच्चन व हर्ष बच्चन निर्माता व रमित ठाकुर सह-निर्माता हैं। प्रशांत सिंह ने इसकी कहानी लिखी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *