रांची| रांची यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों में आधा दर्जन से अधिक विषयों में एक भी शिक्षक नहीं है। स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति में अभी विलंब है। नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसलिए 11 शिक्षकों को मंगलवार को तबादला कर दिया गया है। इसमें परमानेंट और नीड बेस्ड शिक्षक शामिल हैं। इनका किया तबादला : आरएलएसवाई कॉलेज के कुड़ख विषय के शिक्षक विकास उरांव और उर्दू के रुबिना नसरिन को डोरंडा कॉलेज भेजा गया है। डोरंडा कॉलेज के रोहित कुमार को आरएलएसवाई कॉलेज रांची में भेजा गया है। आरएलएसवाई कॉलेज के हिंदी के शिक्षक राहुल मिश्र को बीएस कॉलेज लोहरदगा भेजा गया है। इसी प्रकार पीजी इतिहास से डॉ. कंजीव लोचन को सप्ताह में दो दिन बीएस कॉलेज लोहरदगा में क्लास लेंगे। शेष चार दिन पीजी इतिहास विभाग में क्लास में क्लास लेंगे। इसी तरह पीजी होम साइंस की डॉ. सीमा डे सप्ताह में दो दिन केसीबी कॉलेज बेड़ों में पढ़ाएंगी। शेष 4 दिन रांची पीजी होम साइंस विभाग में कक्षा लेंगी। डॉ. कंजीव लोचन और डॉ. सीमा को कनवेंनियंस दिया जाएगा। अंग्रेजी के शिक्षक राधे श्याम सिंह का सिसई से लोहरदगा कॉलेज में तबादला किया गया है। वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रहे मैथ के शिक्षक डॉ. अनमोल कुमार को लाल को सिमडेगा कॉलेज भेजा गया है। कल्याण राय पीपीके कॉलेज बुंडू से सिमडेगा कॉलेज में भेजा गया है।


