कॉलेज जाने के लिए निकली युवती गुमशुदा:2 दिन बाद भी वापस नहीं लौटी,कपड़े सिलवाने गई नाबालिग भी लापता

सीकर जिले में 21 साल की युवती और 17 साल की नाबालिग की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती कॉलेज जाने के लिए निकली जो अब तक वापस नहीं लौटी। वहीं 17 साल की नाबालिग कपड़े सिलवाने के लिए गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी 21 साल की बेटी 18 दिसंबर को सुबह 8 बजे घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। जो कॉलेज भी नहीं गई और अब तक वापस भी नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। वहीं जिले में एक 17 साल की नाबालिग की गुमशुदगी का भी मामला सामने आया है। जो अपने घर से 19 दिसंबर को दोपहर के समय कपड़े सिलवाने के लिए निकली थी। लेकिन अब तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की। लेकिन उसका भी कुछ पता नहीं चल पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *