कॉलेज में छात्रों को प्रभावी रिज्यूमे बनाने के तरीके बताए

लुधियाना | एसएसीसीएम कॉलेज के करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने छात्राओं के लिए करियर गाइडेंस सेशन सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में विशेषज्ञ पर्ल सोहल ने छात्रों को प्रभावशाली रिज्यूमे बनाने के तरीके बताए। वक्ता ने बताया कि कंपनियों के अधिकारी रिज्यूमे को केवल कुछ सेकेंड में देखते हैं, इसलिए रिज्यूमे को छोटा, स्पष्ट और परिणाम दिखाने वाला बनाना जरूरी है। उन्होंने सीवी और रिज्यूमे के बीच अंतर समझाया और दोनों के सही उपयोग पर प्रकाश डाला। छात्रों को रिज्यूमे में क्या शामिल करना चाहिए और किन सामान्य गलतियों से बचना चाहिए, इसकी जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार रिज्यूमे को तैयार करने की सलाह भी दी गई। वक्ता ने इंटर्नशिप और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों को रिज्यूमे में कैसे दर्शाया जाए, इस पर भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सीखने की इच्छा, मेहनत और सकारात्मक सोच इंटर्नशिप के लिए आवेदन करते समय बहुत महत्वपूर्ण हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. विशाल कुमार ने छात्रों को अपनी पेशेवर क्षमताओं को लगातार सुधारने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *