कॉलेज में नए छात्रों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम:महाविद्यालय के माहौल से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजन

हनुमानगढ़ के गांव चाइया स्थित एपेक्स कृषि महाविद्यालय में ‘ब्लूम बेस 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नए विद्यार्थियों के स्वागत और उन्हें महाविद्यालय के माहौल से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। संस्था प्रधान जसवंत सिंह, राकेश कुमार और दाताराम ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों का मन मोह लिया। मंच से प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को महाविद्यालय की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक और सामाजिक वातावरण से परिचित कराना था। साथ ही, इसका लक्ष्य उनमें आत्मविश्वास और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना भी था। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और नए साथियों को सहयोग व मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। इस दौरान आसाराम को मि. फ्रेशर और निधि को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण जीत कौर ने आयोजन समिति, सभी विद्यार्थियों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *