कॉलेज में बैडमिंटन कोर्ट का हुआ शुभारंभ

कुकदूर|शासकीय नवीन कॉलेज कुई–कुकदूर में नव-निर्मित बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनू सलूजा, दशरथ कुंभकार, प्राचार्य डॉ.जीए घनश्याम उपस्थित थे। दशरथ कुंभकार ने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व टीम भावना विकसित करने का संदेश दिया। सोनू सलूजा ने सीमित संसाधन के साथ कॉलेज द्वारा किए जा रहे नवाचार की प्रशंसा की। अंचल के इस कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग, व्यायाम शाला, कंप्यूटर कक्ष के साथ बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन एक नई बयार है। जीए घनश्याम ने बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण ने प्रमुख भूमिका निभाने वाले गोविंद यादव, डॉ. संदीप बघेल व शिवचरण के प्रयास की प्रशंसा किया। इस मौके पर अतिथि व प्राचार्य के मध्य मैत्री मैच भी आयोजित किया। इस अवसर पर रामरती निषाद, रिया राजपूत समेत विद्यार्थी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *