गुमला|महिला कॉलेज में आयोजित रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नंदी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। जो महिंद्रा ग्रुप की सीएसआर इकाई है। प्रशिक्षण नंदी फाउंडेशन के तारक मिश्रा द्वारा दिया गया। यह प्रशिक्षण 9 फरवरी से प्रारंभ होकर 17 फरवरी तक चला। जिसमें कुल 42 छात्राओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रोजगारोन्मुख कौशल एवं जीवनोपयोगी दक्षताओं से सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को समय प्रबंधन, व्यवहार प्रबंधन, साक्षात्कार का सामना करने की कला, विवाद प्रबंधन, धन प्रबंधन, पेशेवर पहनावा, संचार कौशल आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और कार्यस्थल की तैयारी को मजबूत करना था। समापन समारोह में तीन उत्कृष्ट प्रतिभागी शिवानी कुमारी, तनु कुमारी व कंचन उरांव को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रभारी डॉ. प्रसंजित मुखर्जी ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


