कॉलेज में वाद-विवाद व स्लोगन लेखन स्पर्धा हुई

बालोद| सोमवार को नगर के भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या कॉलेज में सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर वाद-विवाद एवं स्लोगन लेखन स्पर्धा हुई। वाद-विवाद में सरकार के सुशासन के पक्ष में मिलिन्द्र, प्रीति ठाकुर और विपक्ष में वर्तिका, तरूणा रात्रे, बीएससी भाग तीन ने अपने तर्क रखे। स्लोगन में दामिनी, माधवी, आयुषी, भाविका, बीएससी भाग दो, अंकिता कुमार, नम्रता, दीक्षा, तारिका साहू ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य कलेन्द्री रावटे, प्रो. धीवराज भोयर, डॉ. दीपाली उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *