हरदीबाजार| गवर्नमेंट ग्राम्य भारती कॉलेज हरदीबाजार का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह 20 फरवरी को महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद पटेल, विशिष्ट अतिथि पाली एसडीएम रोहित सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एमएम वैष्णव करेंगे। कॉलेज प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों को आयोजन में शामिल होने आग्रह किया है।


