कॉलेज स्टूडेंट ने सुसाइड किया:घर की छत पर बने कमरे में लटकी मिली फंदे पर, चचेरे भाई ने मंगेतर पर परेशान करने का आरोप लगाया

झुंझुनूं में कॉलेज स्टूडेंट की छात्रा ने अपने ही घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह घर की छत पर बने कमरे में लटकी हुई मिली। घटना शुक्रवार देर शाम झुंझुनूं सदर थाना क्षेत्र के नृसिंहपुरा गांव की है। रात को जब परिजन खाना देने के लिए गए छत पर गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी जवाब नहीं आया। उसके बाद खिड़की से देखा तो वह फंखे से लटकी हुई मिली। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर बॉडी को झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल पहुंचाया। SHO अशोक चौधरी ने बताया कि मृतका पूजा(22) कॉलेज की स्टूडेंट थी। मृतका की सगाई हो चुकी थी। पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। भाई नहीं है। मृतका के चचेरे भाई की रिपोर्ट पर शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शादी के लिए कर रहा था इंकार रिपोर्ट में मृतका के चचेरे भाई राकेश कुमार ने बताया कि उसकी गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के टोड़ी निवासी निकेश से सगाई हो रखी थी। निकेश ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ फ़िजिकल संबंध बनाए। जब शादी के लिए बोला तो इंकार करने लगा। पूजा को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इससे पूजा मानसिक तनाव में आ गई थी। उसने पूजा को सुसाइड के लिए मजबूर किया है। एएसआई आशुतोष ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनाें को सौंप दिया है। परिजनाें की ओर से दी गई रिपोर्ट जांच शुरू कर दी है। मृतका के मंगेतर से युवक से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *