कॉस्मेटिक की शॉप से 9 लाख रुपए नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो लाख 5 हजार 200 रुपए बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी सतावड़िया मसूदा निवासी पवन बैरवा (24) है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि इस मामले में 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके और उनके कब्जे से 4 लाख नकद व चोरी की रकम से खरीदी गई एक बाइक बरामद की गई थी। यह था मामला बलदेव नगर निवासी भगवान हरपालनी ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया कि उसकी चूड़ी बाजार में गणपति टावर स्थित न्यू फैशन के नाम से दुकान है। 26 नवम्बर को दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखे 9 से 10 लख रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गए। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दो आरोपियों को किया गिरफ्तार टीम के द्वारा डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी चेक किए गए। इसी दौरान टीम को दुकान पर पूर्व में काम करने वाले कर्मचारी मुकेश पर शक हुआ था। टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए नागफणी निवासी मुकेश सिंह (26) पुत्र लाल सिंह और जयपुर निवासी हनुमान (27) पुत्र स्वरूप को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने 4 लाख 4 हजार 600 रुपए व 1 लाख 20 हजार रुपए में खरीदी गई बाइक बरामद की। एक साल पहले तक करता था नौकरी मुकेश 1 साल पूर्व इस दुकान पर नौकरी करता था। इस कारण वह दुकान की समस्त जानकारी रखता था। पूर्व में भी आरोपी ने हेरा फेरी की तब पीड़ित व्यापारी को पता चलने पर उसे नौकरी से निकाल दिया था। आरोपी बेरोजगार था जिसने अपने साथी हनुमान व अन्य लोगों के साथ रैकी कर इस वारदात को अंजाम दिया। पढें ये खबर भी… 9 करोड़ की प्राधिकरण की जमीन, बेचने की तैयारी:छह अफसर और बाबू शामिल, डिमांड नोट भी जमा अजमेर विकास प्राधिकरण के अफसर-कर्मचारी सिर्फ अपना विकास कर रहे हैं, इसके लिए महकमे की जमीन भी बेचनी पड़े तो पीछे नहीं हटते। एडीए के 6 अफसरों और कर्मियों ने मिलकर विभाग की 9 करोड़ की जमीन एक बिल्डर के नाम करने की तैयारी कर ली। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


