सुकमा| नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल को समर्थन देने मंगलवार को कोंटा विधायक कवासी लखमा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार पर मैदानी कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 10 साल से ज्यादा समय से प्लेसमेंट कर्मचारी दिन के चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा।