कोंडरा के पास 45 मवेशी जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

गुमला | सुरसांग थाना क्षेत्र के कोंडरा गांव के पास मंगलवार रात मवेशी तस्करी का मामला पकड़ा गया। पुलिस ने एक ट्रक और एक कार से 45 गोवंश जब्त किए। इनमें से पांच मवेशी मृत मिले। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम वीरेंद्र सुमन है। वह मटासी गांव, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। सुरसांग थाना प्रभारी मुकेश प्रसाद टुडू ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी मिली थी कि छत्तीसगढ़ से मवेशी तस्कर कोंडरा होते हुए लोहरदगा की ओर जा रहे हैं। इसके बाद एसडीपीओ चैनपुर ललित मीणा के निर्देश पर सुरसांग थाना प्रभारी मुकेश कुमार टुडू और रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने कोंडरा के पास नाकाबंदी की। रात में एक कार आई। पुलिस को देखकर उसका चालक तेज रफ्तार से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर एक तस्कर को पकड़ लिया। कुछ देर बाद एक ट्रक आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ट्रक लेकर भाग गया। जंगल में ट्रक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। ट्रक की तलाशी ली गई। उसमें 45 मवेशी मिले। सभी को सुरसांग थाना लाया गया। पशु चिकित्सक ने जांच की। पांच मवेशी मृत पाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *