कोंडागांव की बेटी ने खेलो इंडिया जूडो में जीता गोल्ड:नक्सल क्षेत्र की बालिका गृह की रंजिता कुरेती ने दिखाया दम, ITBP के कोच ने दिया प्रशिक्षण

बिहार की राजधानी पटना में चल रही 7वीं खेलो इंडिया यूथ जूडो प्रतियोगिता में कोंडागांव की रंजिता कुरेती ने स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 5 से 8 मई 2025 तक आयोजित की जा रही है। धनोरा-केशकाल बालिका गृह छात्रावास की रहने वाली रंजिता ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कोच उदय यादव से प्रशिक्षण लिया। इस प्रतियोगिता में कुल तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रंजिता की इस उपलब्धि पर उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय भुवनेश्वर संजीव रोलबा ने बधाई दी। साथ ही 41वीं वाहिनी के सेनानी नरेंद्र सिंह और कोंडागांव जिला प्रशासन ने भी रंजिता और कोच को शुभकामनाएं दीं। 41वीं वाहिनी आईटीबीपी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को खेलों से जोड़ने का काम कर रही है। इस पहल को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। रंजिता की सफलता से साबित होता है कि प्रतिभा को बस सही मार्गदर्शन और अवसर की जरूरत होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *