कोंडागांव जिला अस्पताल में आभा एप से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट शुरू:नेटवर्क की समस्या से मरीज परेशान; एप के इस्तेमाल की ट्रेनिंग की मांग

कोंडागांव जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की पहल के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) एप से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सिस्टम शुरू किया गया है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य मरीजों की डिजिटल हेल्थ आईडी बनाकर इलाज प्रक्रिया को सरल बनाना है। आभा एप के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को एक विशिष्ट डिजिटल हेल्थ आईडी मिलेगी। इससे मरीज का संपूर्ण मेडिकल रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा। डॉक्टर तुरंत मरीज के पिछले इलाज, रिपोर्ट और दवाइयों की जानकारी देख सकेंगे। हालांकि, नई व्यवस्था में कई चुनौतियां सामने आ रही हैं। फरसगांव से आए मरीज राजेश साहू ने बताया कि नेटवर्क की समस्या के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए और बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा। अस्पताल के अंदर नेटवर्क की समस्या के कारण मरीजों को बाहर आना पड़ता है। धीरे-धीरे बेहतर होगी व्यवस्था जिला अस्पताल के डॉ. सौरभ कोचर के अनुसार, यह योजना पूरे छत्तीसगढ़ में लागू की गई है। ऑपरेटर धर्मलाल कुंजाम ने कहा कि शुरुआती दिक्कतों के बाद व्यवस्था धीरे-धीरे बेहतर होगी। इस नई व्यवस्था की सफलता के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुधारों की आवश्यकता है। अस्पताल परिसर में वाई-फाई या बेहतर मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। लोगों को एप के प्रयोग की ट्रेनिंग की मांग डिजिटल सिस्टम से अपरिचित लोगों के लिए स्थायी सहायता केंद्र स्थापित किए जाएं। गांवों में जाकर आभा एप के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाए और लोगों को एप के प्रयोग की ट्रेनिंग दी जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *