कोंडागांव जिला पंचायत में भाजपा की बड़ी जीत:क्रॉस वोटिंग से रीता शोरी अध्यक्ष और हीरा सिंह नेताम उपाध्यक्ष बने

कोंडागांव जिला पंचायत में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद जीत लिए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रीता शोरी अध्यक्ष और हीरा सिंह नेताम उपाध्यक्ष चुने गए। जिला पंचायत के सभाकक्ष में हुए चुनाव में कुल 12 सदस्यों में से भाजपा और कांग्रेस के 6-6 सदस्य थे। अध्यक्ष पद के लिए रीता शोरी और चरणतीन राजेश नेताम ने नामांकन भरा था। मतदान में रीता शोरी को 7 और चरणतीन नेताम को 5 वोट मिले। कांग्रेस के एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग कर भाजपा का साथ दिया। उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 5 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। इनमें से 3 के फॉर्म निरस्त हो गए। बचे दो उम्मीदवारों में हीरा सिंह नेताम को 7 और रामचरण सोरी को 5 वोट मिले। दोनों विजेताओं को बहुमत के आधार पर प्रमाण-पत्र दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *