कोंडागांव जिले के 546 स्कूलों में बांटे जा रहे हैं 1999 फुटबॉल, जेएनवी में वितरण

कोंडागांव | शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बीडी चेलक द्वारा फुटबॉल फॉर स्कूल्स कार्यक्रम आयोजित कर जिले के 546 विद्यालय को बच्चों की दर संख्या अनुसार 1999 नग फुटबॉल बांटे जा रहे हैं। इसका उद्देश्य स्कूली प्रणाली में फुटबॉल को एकीकृत कर, बच्चों को टीम वर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे जीवन कौशल सिखाना है। यह फीफा और यूनेस्को के सहयोग से एक वैश्विक पहल है, जो शिक्षा के साथ फुटबॉल को जोड़कर बच्चों का सर्वांगीण विकास, जीवन कौशल और सशक्तिकरण सुनिश्चित करता है। यह कार्यक्रम 4-14 वर्ष के लड़कों और लड़कियों के लिए सुलभ है, जिसमें मजेदार खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। यह कार्यक्रम 12 फरवरी को मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरपति पटेल, विशिष्ट अतिथि शहर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल, बीआरसी मालती ध्रुव, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक बी जॉन, जी रामेश्वर राव, व्याख्याता गोविंद नायडू, शिवचरण साहू के आतिथ्य में आयोजित किया गया। नरपति पटेल ने जीवन में खेलों के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *