कोंडागांव नगरपालिका चुनाव में दो पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव:कल 25 हजार मतदाता चुनेंगे अध्यक्ष, 37 मतदान केंद्रों पर तैनात होंगी टीमें

कोंडागांव नगर पालिका परिषद के चुनाव में कल 25 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने आज पॉलीटेक्निक कॉलेज से 37 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को पूजा-अर्चना के बाद रवाना किया। इसमें 37 नियमित दलों के अलावा 4 रिजर्व दल भी शामिल हैं। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री लता उसेंडी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम पिछले पखवाड़े से डोर-टू-डोर प्रचार में जुटे हैं। दोनों दलों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन गया है, क्योंकि इसके नतीजों को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोंडागांव नगर पालिका में त्रिकोणीय मुकाबला नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें भाजपा से नरपति पटेल, कांग्रेस से नरेंद्र देवांगन और निर्दलीय उम्मीदवार नीलकंठ शार्दुल चुनाव मैदान में हैं। कलेक्टर दुदावत ने सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान में भाग लेने की अपील की है। साथ ही, जिले के फरसगांव और केसकाल में भी नगर पंचायत चुनाव हो रहे हैं, जहां मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने मतदान को सुविधाजनक बनाने के लिए कई आदर्श बूथ भी स्थापित किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *