कोंडागांव में भीमराव अंबेडकर को दिए बयान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर शाह का पुतला दहन किया।इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री जैसे उच्च जिम्मेदार व मर्यादित पद में रहकर संसद में भीमराव अंबेडकर पर अमर्यादित बयान दिया है। ये बहुत ही निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी शाह के बयान की कड़ी निंदा करती है। कांग्रेस ने शाह से माफी मांगने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोंडागांव झूमूकलाल दीवान, महामंत्री गीतेश गांधी, रितेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य हेमलाल बघेल, शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज मरकाम, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन गुनमति नायक, पार्षद अनीता पोयाम, मिना साहू, योगेंद्र पोयाम, जीतू दुबे, शंभू मरकाम, देवेंद्र कोर्राम, गन्नू पोयाम, इरशाद खान, राजेंद्र देवांगन, नंदू दीवान, परमेन्द्र देवांगन, गीतेश बघेल, कामदेव कोर्राम सहित भारी संख्या मे कांग्रेस जन मौजूद रहे।