कोंडागांव में किसानों पर दोहरी मार:रबी की फसल कटाई के बीच समय से पहले मानसून की दस्तक, खरीफ की तैयारी में बाधा

बस्तर संभाग में किसानों के सामने इस समय दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष मानसून 4 जून तक छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। खेतों में रबी की फसल अभी आधी कटी और आधी खड़ी है। रोजाना शाम को हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। स्थानीय किसान रैमल दिवान, लिमधर देवांगन और जैसू दिगम्बर भानु ने बताया कि वे धान की फसल काटने में जुटे हैं। लेकिन लगातार बारिश के कारण फसल भीग रही है। वे कटी फसल को घर तक नहीं ला पा रहे हैं। किसानों के सामने सबसे बड़ी चिंता यह है कि रबी फसल कटने के बाद खेतों को खरीफ सीजन के लिए तैयार करने में 15 से 20 दिन का समय लगता है। अगर मानसून समय से पहले आ गया तो नई फसल की बुआई प्रभावित हो सकती है। किसान दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। लेकिन मौसम की अनिश्चितता उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई है। किसान कृषि विभाग और प्रशासन से समय पर मदद और मार्गदर्शन की उम्मीद लगाए हैं। ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *