कोंडागांव के ग्राम नयानार में एक भाई ने चाकू से हमलाकर चचेरे भाई की हत्या कर दी। दरअसल, मोतीलाल मरकाम अपने चचेरे भाई नरसू मरकाम के घर गया था। तभी आरोपी नरसू ने मेरे घर क्यों आया है, कहकर उसे बाहर निकाल दिया और जानलेवा हमला किया। फरसगांव थाना क्षेत्र का मामला है। घटना सोमवार (3 मार्च) की है। नरसू ने पहले मोतीलाल के पेट में चाकू मारा। जान बचाने के लिए मोतीलाल अपने घर की तरफ भागा। दरवाजे के पास गिरने पर नरसू ने पीछे से दौड़ाकर उसके पेट और सीने में कई बार चाकू से वार किए। खून से लथपथ होकर गिरा भाई घायल मोतीलाल मदद के लिए चिल्लाते हुए अपने घर के आंगन में खून से लथपथ होकर गिर गया। 108 एम्बुलेंस को फोन कर उन्हें पहले फरसगांव अस्पताल और फिर जिला अस्पताल कोंडागांव में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी भाई गिरफ्तार छेदीलाल मरकाम की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरसू मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में इंस्पेक्टर संजय सिंदे समेत अन्य पुलिस कर्मियों की अहम भूमिका रही।


