कोंडागांव में ट्रैफिक जवान ने दी जान:सरकारी आवास में आत्महत्या; आम के पेड़ पर अपनी शर्ट से बनाया फंदा

कोंडागांव में एक ट्रैफिक पुलिस जवान ने आत्महत्या कर ली। विकास पांडे (33) ने अपने सरकारी आवास में लगे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।। घटना बुधवार रात की है। जानकारी के मुताबिक, विकास पांडे ने फांसी लगाने के लिए अपनी ही शर्ट का उपयोग किया। घटना के समय वह अपने घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी और बच्चे अपने गृह ग्राम विश्रामपुरी ब्लॉक के लिहागांव गए हुए थे। अनुकंपा के आधार पर हुई थी नियुक्ति विकास पांडे 2019 से कोंडागांव में पदस्थ थे। उनकी नियुक्ति अनुकंपा के आधार पर हुई थी। उनकी 6 साल की एक बेटी और 4 साल का बेटा है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारी इस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रहे हैं। अभी तक आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *