कोंडागांव में मेडिकल वेस्ट प्लांट का निर्माण रुका:4.42 करोड़ की लागत से बन रहा, 80% काम पूरा; ग्रामीण कर रहे विरोध

कोंडागांव जिले के ग्राम कोकोड़ी में बस्तर संभाग के लिए बन रहे मेडिकल वेस्ट प्लांट का निर्माण कार्य ग्रामीणों के विरोध के कारण रुक गया है। 4 करोड़ 42 लाख 51 हजार रुपए की लागत से बन रहे इस प्लांट का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह प्लांट बस्तर संभाग के 7 जिलों से निकलने वाली मेडिकल वेस्ट को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करने के लिए बनाया जा रहा था। वर्तमान में खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने और जलाने की समस्या को देखते हुए यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। इससे गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा भी टल सकता था। प्रशासन ने ग्रामीणों की चिंताओं को दूर करने के लिए उन्हें बिलासपुर स्थित मेडिकल वेस्ट प्लांट का दौरा भी कराया। लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण अपने विरोध पर अड़े हुए हैं और कोर्ट जाने की बात कर रहे हैं। सीएचएमओ डॉ. आरके सिंह के अनुसार, चार साल से चल रहे इस प्रोजेक्ट से न केवल कोंडागांव बल्कि पूरे बस्तर संभाग को लाभ होता। वेस्ट मेडिसिन को वैज्ञानिक प्रक्रिया से नष्ट किया जाना था, जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं होता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *