कोंडागांव में शहीद जवान की प्रतिमा का अनावरण:2021 मुठभेड़ में शहीद हुए थे आरक्षक रामदास कोर्राम; परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन

कोंडागांव के ग्राम बनजुगानी में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए आरक्षक रामदास कोर्राम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। गुरुवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में SP वाय. अक्षय कुमार ने शहीद के परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने बताया कि 3 अप्रैल 2021 को नक्सली मुठभेड़ में रामदास कोर्राम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। ग्रामवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित की कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। पुलिस अधीक्षक और शहीद के परिजनों ने प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद सभी अतिथियों और ग्रामवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में एसडीओपी रूपेश कुमार, थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल समेत पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे। ग्राम की सरपंच गोमती नेताम ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक स्वल्पाहार के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *