कोंडागांव में BEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार:रिटायर्ड कर्मचारी से पेंशन के लिए मांगे 40 हजार रुपए, ACB ने रंगे हाथ दबोचा

कोंडागांव में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जगदलपुर ने 6 फरवरी को बड़ी कार्रवाई करते हुए BEO कार्यालय के बाबू सतीश सोढ़ी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक रिटायर्ड कर्मचारी के पेंशन प्रकरण को निपटाने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में की गई। जानकारी के अनुसार, मिडिल स्कूल सरपंच पारा, राणापाल में पदस्थ रहे सोनसिंह यादव 31 दिसंबर 2025 को रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अपनी पेंशन शुरू कराने के लिए जरूरी कागजात बनवाने की प्रक्रिया शुरू की। लेकिन पेंशन शुरू करवाने के लिए लगातार BEO कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। इसी दौरान BEO ऑफिस में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी ने पेंशन प्रकरण तैयार कर आगे भेजने के बदले सोनसिंह यादव से 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायत के बाद एसीबी ने की कार्रवाई रिश्वत की इस मांग से परेशान होकर सोनसिंह यादव ने एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB ने क्लर्क ​को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। इसके बाद छापेमार कार्रवाई करते हुए सतीश सोढ़ी को मौके पर ही 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद बाबू को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में शिकायतकर्ता सोनसिंह यादव और ACB जगदलपुर के उप पुलिस अधीक्षक रमेश मरकाम ने जानकारी दी है। गौरतलब है कि BEO कार्यालय में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी कार्यालय में ACB द्वारा दो बार छापेमार कार्रवाई की जा चुकी है। पूर्व में क्लर्क पंचम लाल देवांगन और जयंती देवांगन पर भी रिश्वतखोरी के आरोप में कार्रवाई हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *