कोंडागांव जिले में NCC कैडेट्स ने अपने देशभक्ति और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल और गुंडाधुर कॉलेज के 150 कैडेट्स को विशेष ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया। 40 डिग्री की तपती गर्मी में भी कैडेट्स का जोश कम नहीं हुआ। उन्होंने पूरे अनुशासन के साथ प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। एक दिवसीय सत्र में कैडेट्स को एंबुश लगाने की रणनीति सिखाई गई। आपात स्थिति में निर्णय लेने की तकनीक भी बताई गई। स्कूल के मैदान में युद्ध का लाइव डेमो दिया गया। ‘कैडेट हैंडबुक’ की दे रहे ट्रेनिंग एनसीसी की सीनियर सेकेंड ऑफिसर पदमा पांडे ने कहा कि देश की सुरक्षा अब सीमाओं के साथ-साथ आंतरिक मोर्चे पर भी जरूरी है। इसलिए कैडेट्स को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। कैडेट्स को ‘कैडेट हैंडबुक’ से प्रशिक्षित किया जा रहा है। यूट्यूब वीडियो के माध्यम से सिविल डिफेंस की जानकारी दी जा रही है। कैडेट्स का तिलक लगाकर किया स्वागत पदमा पांडे ने बताया कि यह प्रशिक्षण ग्रीष्मकालीन अवकाश का प्रारंभिक चरण है। स्कूल खुलने के बाद इस प्रशिक्षण को और व्यापक रूप से जारी रखा जाएगा। स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। कैडेट्स ने कहा कि वे देश की सेवा के लिए हर समय तैयार हैं।


