शहर के सद्भावना नगर में कोचिंग से लौट रहे स्कूल स्टूडेंट को कुछ लड़कों ने पीट दिया। इन लोगों ने पीड़ित के सिर और नाक पर चोटें मारी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां कोतवाली के एएसआई जांच अधिकारी सोमदास ने उसके बयान लिए। जांच अधिकारी ने बताया कि घायल के सिर और नाक पर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायल ने बयानों में स्पष्ट किया है कि मारपीट करने वाले युवकों से उसका पुराना विवाद है। घायल ने बताया कि वह शहर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने जाता है। हमला करने वाले करीब दस से बाहर स्टूडेंट्स हैं। इन लोगों ने कुछ दिन पहले ही उसे मारपीट की धमकी दी थी। वह कोचिंग से लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी युवक ने अपने करीब दस-बाहर साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। इससे कोचिंग से लौट रहा पीड़ित घायल हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी इस मामले में जांच की जा रही है। किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पीड़ित के बयान लेने के बाद मारपीट के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


