कोचिंग स्टूडेंट ने उनके लिए खाना बनाने वाली मेड को झाडू से जमकर पीटा। एक युवक महिला को झाडू से मारते-मारते फ्लैट से बाहर लेकर आया। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित लैंडमार्क कोचिंग एरिया की है। पीड़िता महिला आशा पंकज ने कुन्हाड़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वह लैंडमार्क पैराडाइज बिल्डिंग के एक फ्लैट में खाना बनाने का काम करती है। घटना के समय फ्लैट पर दो युवक थे। दोनों शराब के नशे में थे। काम के दौरान वह गलती से ग्राउंड फ्लोर पर कॉमन बाथरूम की ओर चली गई। वहां पहले से एक युवक था। इस पर वह तुरंत बाहर आ गई लेकिन दोनों युवक नाराज हो गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। थाना अधिकारी कौशल्या ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों कोचिंग छात्रों को डिटेन कर लिया गया है।


