पंजाब में फरीदकोट जिले की थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने 6 दिन पहले एक एनआरआई की कोठी में केयर टेकर के तौर पर रहते व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या किए जाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक साल से लिव इन में रह रहा था आरोपी झारखंड के गंधरा ने 6 मई की रात को झारखंड के ही रहने वाले महेंद्र गोसाई की हत्या कर दी थी। मृतक पिछले एक साल से आरोपी की भाभी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था और इस बात की रंजिश में आरोपी गंधरा ने वारदात को अंजाम दिया था। हत्या कर मौके से हुआ था फरार पुलिस ने बताया कि उनके पास मान पैलेस के पास रहते रविन्द्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी एनआरआई बहन के खाली पड़े घर की निगरानी के लिए बतौर केयर टेकर रहते महेंद्र गोसाई की गंधरा ने हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मूलरूप से झारखंड के महेंद्र गोसाईं के साथ एक महिला भी रहती थी और आरोपी उक्त महिला का देवर है। रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह ने बताया कि भाभी को रिलेशनशिप में रखने की रंजिश में आरोपी गंधरा ने महेंद्र की हत्या की थी, जिसे पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार लिया है और अब उसे कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।


