कोटकपूरा में लूटपाट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार:कृपाण और डंडे बरामद, नशे की पूर्ति के लिए वारदात करते

फरीदकोट में पुलिस ने लूटपाट करने की योजना बना रहे एक गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार किए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी जोगा, गांव सिवियां निवासी शंटी, मोगा के गांव कोटला मेहर सिंह वाला निवासी रवि और गांव खारा निवासी गुरलाल सिंह के रूप में हुई, जिनसे एक कृपाण और 3 लकड़ी के दस्ते बरामद किए गए। इनके खिलाफ संगठित अपराध की धारा के तहत थाना सदर कोटकपूरा में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह और थाना सदर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर चमकौर सिंह की निगरानी में पुलिस चौकी पंजगराई कलां के एएसआई तिलक राज की अगुआई वाली पुलिस पार्टी को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक गिरोह द्वारा पंजगराई कलां से घनिएवाला को जाते रास्ते पर रजबाहे के पास छिपकर लूटपाट करने की योजना बनाई जा रही हैं। यह सभी नशा करने और बेचने के आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर ही चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते है। इस सूचना के मिलने पर पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर गिरोह के उक्त 4 सदस्यों को कृपाण और दस्तों सहित गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से रिमांड लेकर आरोपियों से की जाएगी पूछताछ- डीएसपी
इस मामले में डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इन आरोपियों पर पहले भी आपराधिक केस दर्ज है और अब इन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को इन आरोपियों की गिरफ्तारी से कुछ केस सुलझने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *