कोटकपूरा में 150 सफाई कर्मचारी नियुक्त:विधानसभा स्पीकर ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- अच्छा काम करने पर दुबई की सैर करवाएंगे

फरीदकोट की नगर काउंसिल कोटकपूरा में भर्ती किए गए 150 सफाई कर्मचारियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र दिए। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने नियुक्ति पत्र देकर उन्हें लगन और मेहनत के साथ सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। नगर काउंसिल के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह सग्गू के नेतृत्व में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा स्पीकर शामिल हुए। स्पीकर ने कहा कि राज्य सरकार बिना किसी सिफारिश के सरकारी नौकरियां मुहैया करवा रही है और इसी के तहत कोटकपूरा शहर के लिए 150 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की है। इससे आने वाले दिनों में शहर में सफाई की समस्या का समाधान हो जाएगा। राज्य सरकार ने अब तक लगभग 52 हजार सरकारी नौकरियां दी और कोटकपूरा में सफाई कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए नई भर्ती की गई है। शहर का दायरा बढ़ने से सफाई कर्मचारियों को भी साफ सफाई रखने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। अब कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी और शहर भी साफ सुधरा रहेगा। 2021 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया- नगर काउंसिल अध्यक्ष
इस मौके पर नगर काउंसिल अध्यक्ष भूपिंदर सिंह सग्गू ने कहा कि इन नियुक्तियों के लिए 2021 में प्रक्रिया शुरू की गई थी और 200 सफाई कर्मचारियों को भर्ती किया जाना था, जिनमें से 150 सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है और बाकी 50 सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखा जाएगा। 5 सफाई कर्मचारियों को दुबई की करवाएंगे सैर- स्पीकर
इस मौके पर विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सभी सफाई कर्मचारियों को बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए ऐलान किया कि जो 5 कर्मचारी अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें दिवाली के बाद साफ सुधरे दुबई शहर की सैर करवाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *