कोटपा एक्ट में कार्रवाई कुल 30 चालान काटे गए

कवर्धा| कोटपा एक्ट-2003 के नियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कवर्धा शहरी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। जिला चिकित्सालय के सामने संचालित पान दुकानों, किराना स्टोर्स, थोक विक्रेताओं व शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में स्थित दुकानों की जांच की गई। इस दौरान धारा 4 व 6 के तहत कुल 30 चालान काटे गए। अभियान अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही दुकानदारों व आम नागरिकों को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *