राज्य निर्वाचन आयोग ने कोटपूतली पंचायत समिति में ग्राम पंचायतवार मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन बुधवार शाम को कर दिया गया है। उपखंड अधिकारी रामावतार मीना ने बताया कि कोटपूतली पंचायत समिति में कुल 79,960 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 42,298 पुरुष और 37,662 महिला मतदाता शामिल हैं। ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या शून्य है। वहीं, पावटा पंचायत समिति की मतदाता सूची भी जारी की गई है। पावटा की उपखंड अधिकारी साधना शर्मा ने जानकारी दी कि पावटा पंचायत समिति में कुल 88,302 मतदाता हैं। इनमें 47,049 पुरुष और 41,253 महिला मतदाता शामिल हैं।


