कोटपूतली प्रतिनिधिमंडल ने अशोक गहलोत से की मुलाकात:आगामी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों पर हुई चर्चा

जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कोटपूतली के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान आगामी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सैनी समाज के जिलाध्यक्ष बबलू बबेरवाल ने किया। यह मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के मुंबई से स्वास्थ्य लाभ लेकर जयपुर लौटने के बाद उनके निवास पर हुई। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और आगामी चुनावों में सैनी समाज के प्रतिनिधित्व के साथ-साथ क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर भी गहन चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी (नगर कांग्रेस अध्यक्ष, नीमराना), प्रधान संरक्षण देवीसहाय सैनी, एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी, परमानंद सैनी (सचिव, नगर कांग्रेस कमेटी, नीमराना), अमीलाल सैनी, सोहनलाल सैनी (पूर्व पंच) और ऋषि सैनी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *