कोटपूतली में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों का तीन माह बाद भी पालन न होने से नाराज धरणार्थी और ग्रामीण 22 फरवरी को जयपुर के लिए पैदल कूच करेंगे। वे राजस्थान विधानसभा पहुंचकर राज्य सरकार को अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे। एसडीएम को सौॆंपा ज्ञापन
यह पैदल मार्च सीमेंट प्लांट के गेट नंबर 02 से शुरू होगा। जोधपुरा संघर्ष समिति के धरणार्थियों ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम रामावतार मीणा को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने रास्ते में चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता बोले-एनजीटी न्यायालय ने जोधपुर संघर्ष समिति के पक्ष में सुनाया फैसला
सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शुक्लावास ने बताया कि सीमेंट प्लांट के खिलाफ समिति सदस्य और ग्रामीण 1170 दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं। एनजीटी न्यायालय ने भी जोधपुरा संघर्ष समिति के पक्ष में फैसला सुनाया है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इसकी पालना नहीं करवाई जा रही है। प्रशासन की इस अनदेखी से परेशान होकर धरणार्थियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए विधानसभा तक पैदल जाने का निर्णय लिया है। इससे पहले भी जिला कलेक्टर और प्रशासन को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। ये रहे मौजूद
इस दौरान सचिव कैलाश यादव, मुलायम सिंह यादव, राधेश्याम शुक्लावास, हरभगत, भूपसिंह धानका, प्रभुदयाल गुरुजी, दिनेश यादव, रोहिताश योगी, राकेश योगी, मदन लाल, संकेश योगी, महेश सौरल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।


