कोटपूतली में गुरुवार को 4 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। 33 KV सोतानाला-1 लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ये जानकारी सहायक अभियंता (HTM) डी.पी. सिंह ने बताया कि इस बिजली कटौती से माउंट शिवालिक, एल्सटन, हिंदुस्तान स्पिरिट्स, सफारी होटल और मोरदा गांव प्रभावित होंगे। इन सभी क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी।


