कोटपूतली में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट ऑफिस पर लगाया ताला:मुख्य सचिव से नहीं मिलने देने पर गुस्साए, गेट पर किया प्रदर्शन; 3 घंटे बाद खोला

राजस्थान के मुख्य सचिव सीएस सुधांश पंत मंगलवार को कोटपूतली दौरे पर रहे। इस दौरान कुछ ग्रामीणों और अभिभाषक संघ ने उनसे मिलकर ज्ञापन सौंपने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने उनसे मिलने नहीं दिया। इसपर ग्रामीण और अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों में रोष हो गया। उन्होंने विरोध करते हुए कोटपूतली कलेक्ट्रेट ऑफिस के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। सीएस सुधांश पंत से मिलने आए थे ग्रामीण कोटपूतली जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष उदय सिंह तंवर ने कहा- कोटपूतली में डीजे कोर्ट की मांग को लेकर हम तीन बजे सीएस सुधांश पंत को ज्ञापन देने आए थे। हमारे अलावा कुछ ग्रामीण भी अपनी मांगों को लेकर सीएस पंत को ज्ञापन देने पहुंचे थे। ऐसे में प्रशासन ने उन्हें एक कमरे में बैठा दिया। करीब 2 घंटे इंतजार करने के बाद हमें पता चला कि सीएम उनसे बिना मिले ही जयपुर चले गए। करीब 5 बजे सीएस सुधांश पंत के जाते ही कलेक्ट्रेट कार्यालय ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पहले प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर ऑफिस के बाहर मेन गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान अधिकारी अपने ऑफिस में रहे। शाम 5 बजे से 8 बजे तक जिला कार्यालय में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, कोटपूतली एसडीएम कोटपूतली तहसीलदार समेत मीटिंग में आए हुए सभी जिला अधिकारी जिला कार्यालय में बंद रहे। इसके बाद प्रशासन की ओर से समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी माने और कलेक्ट्रेट के मेन गेट को खोला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *