कोटपूतली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया गया है। इस कार्रवाई के तहत कोटपूतली शहर और बानसूर में विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 19 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। यह संयुक्त कार्रवाई जिला रसद अधिकारी शशिशेखर शर्मा के निर्देशन में की गई। प्रवर्तन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह और प्रवर्तन निरीक्षक विश्राम गुर्जर ने मिलकर इस अभियान को अंजाम दिया। यहां से जब्त किए सिलेंडर
जब्त किए गए सिलेंडरों में बालाजी मिष्ठान भंडार से 2, यादव मिष्ठान भंडार से 2, सतीश टायर सर्विस से 8, कन्हैया स्वीट्स से 2, नीमा आइसक्रीम से 1 और विजय रॉयल रेस्टोरेंट से 1 सिलेंडर शामिल है। अन्य प्रतिष्ठानों से भी सिलेंडर जब्त किए गए। यह प्रकरण आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 6(ए) के तहत आगे की कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर को प्रस्तुत किया जाएगा।


