आपसी रंजिश में दो गुटों पर पथराव के बाद फायरिंग हो गई। घटना में एक युवक के हाथ में गोली लगी है। जबकि एक युवक को मामूली चोट आई है। घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सरुंड थाना क्षेत्र की है। जहां पाथरेडी की पुलिया के पास शनिवार दोपहर 3 बजे की है। थाना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया-शनिवार दोपहर 3:15 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में पाथरेड़ी पुलिया के पास दो गुटों में झगड़ा हो रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि पिकअप सवार दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। टीम अस्पताल पहुंची। जहां घायलों की पहचान महिपाल और विक्रम के रूप में हुई। महिपाल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है। कैंपर के आगे कार लगाकर रास्ता रोका हरसौरा निवासी विक्रम ने रिपोर्ट देकर बताया कि मैं अपने साथी विक्रम के साथ कैंपर से पावटा की ओर जा रहा था। प्रिंस होटल के पास पहुंचने पर एक ब्रेजा कार और कुछ बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पाथरेड़ी फ्लाइओवर पार करते ही आरोपियों ने उनकी कैंपर गाड़ी के आगे अपनी कार लगाकर रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट करने वालों में कुलदीप, आनंद, राजेंद्र, संदीप, दीपक, राधेश्याम, मनोज, जीतू, विकास, नितिन, पिंटू और महेश शामिल थे। पीड़ित का आरोप-3 से 4 राउंड फायरिंग महिपाल ने आरोप लगाया-आनंद के इशारे पर कुलदीप ने तीन से चार राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली मेरे (महिपाल) के हाथ में लगी। जबकि अन्य गोलियां वाहन में जा धंसीं। इसके बाद आरोपियों ने कैंपर पर पथराव कर कांच तोड़ दिए। जिससे विक्रम को हल्की चोट आ गईं। घटना के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। एक गंभीर हालत में जयपुर रेफर पुलिस ने बताया-घटना में घायल विक्रम और महिपाल को कोटपूतली को राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिपाल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दियाथ। पुलिस ने जगह-जगह की नाकाबंदी सरुंड थाना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया-मौके पर गोली चलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित महिपाल ने फायरिंग का दावा किया है। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जगह-जगह नाकाबंदी की गई है। … यह भी पढ़े दो गैंग का एक-दूसरे पर जानलेवा हमला, फायरिंग की; VIDEO:थार और स्विफ्ट से गोली चलाने वालों को कुचलने की कोशिश, इलाके में दहशत कोटपूतली-बहरोड़ में बदमाशों की दो गैंग ने एक-दूसरे को मारने का प्रयास किया। एक गैंग के बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचलने के लिए उन पर थार और स्विफ्ट चढ़ा दी। जवाब में बाइक सवार बदमाशों ने थार पर फायरिंग कर दी। (पढ़ें पूरी खबर)


