कोटपूतली में बुधवार सुबह चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता (एचटीएम) अमित ढाका ने इसकी जानकारी दी है।
220 केवी जीएसएस कोटपूतली से निकलने वाले 33 केवी पनियाला फीडर पर मरम्मत और रखरखाव का काम किया जाएगा। इस वजह से सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 33 केवी जीएसएस पनियाला, नांगल पंडितपूरा और सांगटेडा से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की सप्लाई भी बंद रहेगी। इससे इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।


