कोटपूतली में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपूतली-बहरोड़ के एक्शन प्लान के तहत विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। ये शिविर आज ग्राम पंचायत द्वारिकपुरा और नारेहड़ा में लगाए गए। शिविर का संचालन पीएलवी सुरजन कुमार मीणा और संजय कुमार जोशी द्वारा किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, वृक्षारोपण के महत्व, रालसा वन, बालिका 2025 सृजन की सुरक्षा योजना, श्रमिकों के अधिकार और साइबर अपराधों के विरुद्ध जागरूकता पर विस्तृत विधिक जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। दोनों कार्यक्रमों में कुल 240 से अधिक लाभार्थी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने विधिक विषयों में रुचि दिखाते हुए प्रश्न भी पूछे और योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। ग्रामीणों ने ऐसे जागरूकता शिविरों को समाज के लिए उपयोगी बताया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।


