कोटपूतली में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की नगर बैठक विहिप नगर कार्यालय में नगर अध्यक्ष रोहिताश सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यक्रमों और नए दायित्वों पर चर्चा हुई। जिला सहमंत्री एडवोकेट शिवकुमार गुप्ता ने ‘रामोत्सव’ और ‘सेवा सप्ताह’ जैसे कार्यक्रमों पर जानकारी दी। नेमीचंद ने बताया-विश्व हिन्दू परिषद का मुख्य उद्देश्य हिन्दुओं के हितों का चिंतन करना है। इनकी हुई नियुक्तियां बैठक में नए दायित्वों की भी घोषणा की गई। अमरजीत सोनी को नगर उपाध्यक्ष, नीरज मंडोवरा को धर्म प्रचार प्रमुख, सतीश योगी को धर्माचार्य संपर्क प्रमुख, दयाराम कुमावत को सामाजिक समरसता प्रमुख, बिल्लूराम सैनी को प्रचार प्रसार प्रमुख, संदीप सैनी को सेवा प्रमुख और एडवोकेट अनुप शर्मा को सह विधि प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा बजरंग दल में दिनेश कुमार सैनी को नगर सह संयोजक और अमित सैनी को नगर गौरक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया। बैठक में बजरंग दल के सह संयोजक ऋषिराज माथुर, महेश सैनी, रामसिंह सैनी, कोषाध्यक्ष प्रमोद बंसल सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।


