कोटपूतली में शहीद बंशीधर यादव की 28वीं पुण्यतिथि मनाई:1996 के श्रीनगर ऑपरेशन में हुए थे शहीद, परिवार को किया सम्मानित

कोटपूतली के पाथरेड़ी गांव में 10 फरवरी 1996 को श्रीनगर ऑपरेशन में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए जवान बंशीधर यादव की 28वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हजारों लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पावटा तहसीलदार लोकेंद्र मीणा, यादव महासभा पावटा अध्यक्ष भैरूलाल हुल्डा सहित जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने किया। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। परिवार को किया सम्मानित शहीद बंशीधर यादव के परिवार के सदस्य, जिनमें गिरिराज यादव, गिरदावर शशिधर यादव, रामस्वरूप यादव, सूरजभान यादव, रामनिवास यादव, पप्पूलाल यादव, मोहन लाल यादव, पिंकेश, मोहनलाल और वेद प्रकाश शामिल थे, भी इस अवसर पर मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों ने वीरांगना कृष्णा देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और शहीद परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में पावटा तहसीलदार लोकेंद्र मीणा, पावटा यादव महासभा अध्यक्ष भैरूराम हुल्डा, सूबेदार मेजर विनोद सिंह शेखावत, वरिष्ठ समाज सेवी किशनलाल गुरुजी रामस्वरूप कसाना, यादव महासभा इकाई पाथरेड़ी अध्यक्ष राजेंद्र यादव, शिंभू दयाल मीणा, समाज सेवी रोहिताश यादव, बद्री प्रसाद, रिटायर्ड मूल्यांकन अधिकारी ख्यालीराम, गौशाला पाथरेड़ी संरक्षक हिम्मत सिंह, राजेंद्र सिंह, मन्नालाल गुरुजी, पीआरओ राजवीर, ईश्वर सिंह मीणा, सीताराम मासी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सैनी, एसडीएम रीडर पावटा रामनिवास, कानूनगो संजय गुप्ता, चुनाव शाखा सत्यदेव, यूडीसी कमलकांत शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में आसपास के क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *