कोटपूतली शहर में बुधवार को तीन घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी। टीवी टॉवर और सिटी फीडर पर आपूर्ति रहेगी बाधित जेपीडी के सहायक अभियंता अमित ढाका ने जानकारी देते हुए बताया-33/11 केवी कोटपूतली शहर सब-स्टेशन पर नवीन निर्माण कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान सब-स्टेशन से संचालित 11 केवी टीवी टावर और कोटपूतली सिटी फीडर पर विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित बिजली कटौती से अनार देवी हॉस्पिटल, लेक हाउस, हंस कॉलेज, अमाई, लक्ष्मण विहार, न्यू कॉलोनी, भोमियाजी मंदिर, पूतली कट, आरटीओ ऑफिस, आजाद चौक, बूचाहेड़ा मोहल्ला, मीना मोहल्ला, किशन पब्लिक स्कूल और जोगी मोहल्ला सहित सरदार स्कूल के सामने के आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।


